{"_id":"672cf7bdda1d9a9efc0a5ad9","slug":"attacks-on-hindu-temples-in-canada-condemned-hardoi-news-c-213-1-hra1004-122201-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमला करने की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमला करने की निंदा की
विज्ञापन
हरदोई। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में कनाडा में हिंदू मंदिरों पर किए गए हमले का विरोध जताया। हमले की निंदा करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह के निर्देशन में कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कनाडा में खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिरों पर हमला किया, जिसकी वह कड़ी निंदा करते हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री ने खालिस्तानियों का सहयोग किया है। कहा कि अलगाववाद को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि सरकार इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दें और पीड़ितों के सहयोग के लिए उचित कार्रवाई करें। एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। इस मौके पर राकेश कुमार सिंह, कमल किशोर वर्मा, अशोक सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।