{"_id":"61646e598ebc3e625240e758","slug":"at-mass-marriage-ceremony-15-couples-got-married-hardoi-news-knp657715256","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात जोड़ों ने लिए फेरे, आठ का पढ़ाया गया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात जोड़ों ने लिए फेरे, आठ का पढ़ाया गया निकाह
विज्ञापन
फोटो-39- वर वधू को उपहार देते विधायक राजकुमार अग्रवाल। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संडीला ब्लॉक कार्यालय परिसर में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 15 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें सात जोड़ों ने फेरे लिए, आठ ने निकाह किया। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार अग्रवाल ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया।
विधायक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा समय समय पर सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसका प्रमुख कारण यह है कि धन के अभाव में किसी भी बेटी की शादी न रुके। योजना के तहत बेटियों की शादी कराने के साथ ही उन्हें उपहार भी भेंट किए जाते हैं। कार्यक्रम में सात जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। वहीं, काजी ने आठ मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया।
समाज कल्याण विभाग की विकास अधिकारी खुशबू भारती ने बताया कि योजना के तहत सभी को उपहार भी भेंट किए गए हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आरती गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र वाजपेयी, संजय अग्रवाल व बीडीओ सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।