{"_id":"596f9ff14f1c1baa398b4702","slug":"ashoka-murdered-by-mercenaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाड़े के बदमाशों से कराई थी अशोक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाड़े के बदमाशों से कराई थी अशोक की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी विपिन कुमार मिश्र, सीओ सिटी ममता कुरील।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के युवक अशोक की हत्या कर शव को कार समेत जलाने की साजिश भाड़े के अपराधियों के साथ मृतक के साझेदारों ने ही रची थी। अशोक ने साथियों के साथ कुछ दिन पहले ही साझे में प्रापर्टी डीलिंग का काम चालू किया था। साझेदारों में एक शराब का कारोबारी है। इसके चलते फैक्ट्री के गोदाम में गैर प्रांत की शराब की तस्करी का कारोबार चलाया जाने लगा था।
विज्ञापन
जबकि प्रापर्टी डीलिंग के कारोबार की बारीकियां जानने के बाद अशोक अलग काम करने लगा था। उसने कुछ दिन पहले उन्नाव में एक प्लाट लिया था। इसी प्लाट के लेन-देन को लेकर उसका साथियों से मनमुटाव हुआ था। अपने से कम हैसियत वाले व्यक्ति को आगे बढ़ता देख साझेदारों ने ही भाड़े के बदमाशों क ो बुुलाकर अशोक की हत्या कर शव कार समेत जला दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर पांच लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सुरसा थानाक्षेत्र में बिलग्राम-हरदोई रोड के किनारे कमरौली गांव के बाहर 11 जुलाई को कार समेत मानव कंकाल जला मिला था। उन्नाव के बांगरमऊ थानाक्षेत्र के सैदानी निवासी सुनीता ने सुरसा थाने पहुंच कर पुलिस को कार में मिले कड़े के आधार पर मानव कंकाल की पहचान पति अशोक (30) पुत्र चंद्रपाल के रूप में की थी। अशोक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बांगरमऊ ब्लाक में नलकूप विभाग के जेई विवेक तिवारी पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी बक्सी तालाब लखनऊ व बांगरमऊ थानाक्षेत्र के ताजपुर मुर्तजापुर निवासी नवीन कटियार पुत्र छोटेलाल व एक अन्य के खिलाफ लेने-देने का लेकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
बुधवार को एसपी विपिन कुमार मिश्र ने पत्रकारों के सामने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि लेन-देने के विवाद में भाड़े के अपराधियों से अशोक की हत्या कराई गई थी। एसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि अशोक ने विवेक व नवीन के साथ पेठा फैक्ट्री खोली थी। करीब एक साल पहले फैक्ट्री बंद कर दोनों ने प्रापर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। इसमें अशोक के अलावा अविरल पुत्र नवल किशोर निवासी अटवाअली मरदानपुर थाना माधौगंज और विकास पटेल पुत्र जगदीश निवासी बगेहटा कोतवाली मल्लावां भी पार्टनर थे।
अविरल शराब का कारोबारी है। शराब की छह दुकानें अविरल व एक उसकी पत्नी के नाम है। यह लोग प्रापर्टी के अलावा गैर प्रांत की शराब की तस्करी का धंधा भी करने लगे थे। अवैध शराब का धंदा फैक्ट्री के गोदाम से ही संचालित हो रहा था। अशोक अन्य लोगों से हैसियत में कम था। उसने जल्द ही कारोबार की बारीकियां सीख लीं और खुद का कारोबार चालू कर दिया था। इसके चलते हाल ही में उसने उन्नाव में एक प्लाट खरीदा था। इसी प्लाट को लेकर संबंधों में दरारें आई थीं। अपने से कम हैसियत रखने वाला सफाईकर्मी सभी को खटकने लगा। इस दौरान अशोक पेठा फैक्ट्री में लगे रुपये भी मांगने लगा था। इसके चलते अशोक की हत्या की साजिश रची गई।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर बेहशार निवासी महेश पासी पुत्र कढरे, विपिन पटेल पुत्र गिरिजा शंकर निवासी अटवा मरदानपुर माधौगंज और इसी गांव के संदीप पटेल व दो अज्ञात बदमाशों को भाड़े पर बुलाया गया था। पेठा फैक्ट्री के गोदाम में बहाने से अशोक को बुलाकर हत्या की गई, उसे बुलाने के लिए नये सिम का प्रयोग किया गया था। जिसे करीब 10 दिन पहले खरीदा गया था। विवेक, नवीन कटियार, अविरल, विकास और महेश पासी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने एसओ सुरसा संतोष श्रीवास्तव व उनकी टीम को हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुरस्कार की घोषणा की है।