{"_id":"63c43131e26f5833de1a79b9","slug":"arrested-for-helping-in-the-murder-of-a-woman-hardoi-news-knp7389942196-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: महिला की हत्या में सहयोग करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: महिला की हत्या में सहयोग करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-33- आरोपी मोइनुदीन
- फोटो : HARDOI
हरदोई। हरियावां पुलिस ने महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में फरार हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। इसी की बाइक से महिला को पिहानी माइनर की पटरी पर शव लाकर जलाया गया था। पुलिस ने उसकी बाइक भी बरामद कर ली है।
हरियावां पुलिस ने नेदुरा तिराहे से टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर निवासी मैनुद्दीन को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से बाइक, प्लास्टिक की बोतल और मृतका आफरीन की टूटी हुई पायल का टुकड़ा बरामद किया है।
बता दें कि सात जनवरी की देर शाम को हरियावां पुलिस ने डगरहा गांव निकट पिहानी माइनर की पटरी पर एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था। शव की शिनाख्त मझिला थाने के रसूलापुर की आफरीन पुत्री अजमत अली के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने अजमत अली की तहरीर पर गांव के शराफत के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 13 जनवरी को शाहाबाद तिराहे से मृतका के मास्टर माइंड पति शराफत को गिरफ्तार किया गया था।
शराफत ने पूछताछ में आफरीन की हत्या और जलाने में मैनुद्दीन को मददगार बताया था। रविवार को हरियावां पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर मैनुद्दीन को गिरफ्तार किया।
पांच हजार रुपये था इनाम
एसपी ने बताया कि वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को यह इनाम दिया जाएगा।