फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   arrested,cylinder,oxygen,hardoi crime news

गोदाम में मिले 34 भरे और एक खाली ऑक्सीजन सिलिंडर

Sun, 25 Apr 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
arrested,cylinder,oxygen,hardoi crime news
फोटो-32- पिकअप में लदे गोदाम से बरामद सिलिंडर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सांडी पुलिस ने रविवार को एक वेल्डिंग कारोबारी के गोदाम से 34 खाली और एक भरा हुआ ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किया है। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी में लगे चंद लोगों में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्राइवेट अस्पतालों और खुले बाजार में ऑक्सीजन व ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी की बात किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद कुछ लोग ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने से नहीं चूक रहे हैं। शनिवार को ही एसपी अनुराग वत्स ने निर्देश दिए थे कि ऑक्सीजन, भरे या खाली ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर सांडी के थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने सांडी कस्बे में वेल्डिंग और टायर की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति के गोदाम पर छापा डाला। पुलिस का दावा है कि छापे के दौरान गोदाम से 34 खाली और एक भरा हुआ ऑक्सीजन सिलिंडर मिला है। एक पिकअप में इन सभी सिलिंडरों को ले जाकर सांडी थाने में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांडी थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि मौके से परवेज और एखलाक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्ति विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले की सूचना दे दी गई है। मामला आवश्यक वस्तु अधिनियम का है, इसलिए पूर्ति निरीक्षक की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed