{"_id":"57e813b34f1c1bf90a573f94","slug":"arkvanshi-society-need-to-be-united","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्कवंशी समाज को एकजुट होने की जरूरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्कवंशी समाज को एकजुट होने की जरूरत
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
मलखान सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। खंगार अर्कवंशी स्वाभिमान समारोह में शिरकत करने पहुंचे पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने उड़ी आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों की शहादत को नमन किया। अपने समाज को संगठित रहने की नसीहत देकर अपने जीवन पर आधारित आने वाली फिल्म का पोस्टर दिखाकर प्रमोशन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, कांग्रेस व सपा पर भी भड़ास निकाली।
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज अतरौली के मैदान में रविवार को आयोजित जनसभा में पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने पाकिस्तान को लफंगा करार देते हुए कहा देश के हुक्मरान अगर लफंगे को सबक नहीं सिखा सकते तो उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। देश की खातिर अगर जरूरत पड़ी तो मलखान सिंह देश हित में अपनी जान भी दे सकते।
विज्ञापन
पूर्व संडीला विधानसभा प्रत्याशी डा. मनोज अर्कवंशी के समर्थन में आए पूर्व दस्यु ने जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा कि हमारे समाज को राजनैतिक दलों ने आगे नहीं बढ़ने दिया। इतनी बड़ी संख्या में होते हुए भी हमारे समाज का न कोई सांसद है न कोई विधायक और न ही कोई ब्लाक प्रमुख है। आने वाले चुनाव में हमें संगठित रहने की जरूरत है और सावधान रहने की।
विज्ञापन
मंच का संचालन कामता प्रसाद ने किया। इस मौके पर मनोज अर्कवंशी, केपी अर्कवंशी, सुनील अर्कवंशी, हितेंद्र अर्कवंशी, अमरेंद्र अर्कवंशी, रामलखन, जीवन सिंह अर्कवंशी, विनोद अर्कवंशी, विशाल अर्कवंशी, रोहित अर्कवंशी आदि रहे।