{"_id":"a656ff9619ad6e6b9a25c34b594d5db3","slug":"archan-worship-cows-on-gopashtmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाष्टमी पर गायों का पूजन अर्चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाष्टमी पर गायों का पूजन अर्चन
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपाष्टमी पर्व गुरुवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। महोलिया शिवा पार स्थित गोपाल गौशाला में श्रद्धालुओं ने गायों की पूजा अर्चन कर उनको गुड़ व हरी सब्जियां खिलाकर आशीर्वाद लिया। गौशाला में हवन पूजन और भजन कीर्तन हुआ। श्रद्धालुओं के भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
महोलिया शिव पार स्थित गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पर गौशाला की ओर से गायों को नहलाया गया। इसके बाद गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गौशाला उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गायों का पूजन हुआ।
विज्ञापन
व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने गायों का पूजन कर गायों को गुड़, फल और हरी सब्जियां खिलाईं। लोगाें ने फल और हरी सब्जियां खिलाकर सुख समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
गौशाला प्रांगण में गौरक्षा समिति पदाधिकारी सुनील शुक्ला के निर्देशन में हवन पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भजनों को सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
गोपाल गौशाला के पदाधिकारियों ने गायों की सेवा करने के साथ लोगों ने यह अपील कि यदि नगर में कोई जख्मी, बीमार व वृद्ध गाय मिले तो उनसे संपर्क कर बताएं अथवा मंडी के किसी व्यापारी से लिखवाकर गौशाला में लेकर आए ताकि उनकी सेवा हो सके। गोपाष्टमी के दिवस पर गौशाला में भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।