फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Answer sought from five ADOs on negligence in priority works

Hardoi News: प्राथमिकता के कामों में लापरवाही पर पांच एडीओ से जवाब-तलब

Tue, 19 Sep 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Answer sought from five ADOs on negligence in priority works
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। गांवों में विकास व निर्माण के नाम पर वैसे तो बड़ी मात्रा में राशि खर्च हाे रही है, लेकिन प्राथमिकता के कामों में जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान में लिमिट जारी होने के बाद भी पांच गांवों में न तो काम कराए गए और न ही राशि खर्च की गई।
शासन स्तर पर हुई समीक्षा में पंचायतीराज विभाग के उप निदेशक ने पांच सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ पंचायत) से जवाब-तलब किया है। एक सप्ताह में काम न कराए जाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांवों में ग्राम सचिवालय के निर्माण के साथ ही पंचायत कार्यालय की स्थापना व अतिरिक्त कॉमन सर्विस सेंटर के लिए शासन ने 25 लाख 96,800 रुपये की लिमिट पांच गांवों के लिए जारी की है। यह लिमिट राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जारी करते हुए पंचायतीराज विभाग ने काम कराते हुए रिपोर्ट प्राप्त कराए जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग के उप निदेशक गिरीश चंद्र ने समीक्षा में पाया कि यहां के विकास खंड सांडी के मंगरौरा में 6,98,400 और माधौगंज के नेवादा गंभी में 6,94,400 रुपये, हरपालपुर के सतौथा, संडीला के बेगमगंज और भरावन के छावन में चार-चार लाख रुपये जारी होने के बाद डंप पड़े हैं। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी को काम तेजी से कराने के लिए कहा गया है। जवाब प्राप्त कर उप निदेशक को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed