{"_id":"66bfd82ec0242c2ed30d5644","slug":"answer-sought-from-12-assistant-development-officers-on-negligence-hardoi-news-c-213-1-hra1001-118402-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लापरवाही पर 12 सहायक विकास अधिकारियों से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लापरवाही पर 12 सहायक विकास अधिकारियों से जवाब-तलब
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालयों की स्थापना के साथ ही काॅमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के लिए अतिरिक्त कक्ष के निर्माण और इसकी स्थापना में पंचायत सचिव और प्रधान देरी कर रहे हैं। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने 28 सीएससी की स्थापना में देरी पर 12 सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस जारी की है। सभी से दो दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं।
ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन परिसर में सीएससी के लिए अतिरिक्त कक्ष का पांच लाख की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि विकास खंड अहिरोरी के खाड़ाखेड़ा, नयागांव मुबारकपुर, बावन के बेहटाधीरा, कौढ़ा, भरावन के भरावन, छावन, बिलग्राम के बिरनी, परचल रसूलपुर, हरपालपुर के सतौथा, माधौगंज के मोहब्बतपुर, सहिजना, पिहानी के दमगढ़ा, देवमलपुर, सांडी के बखरिया, गंजरी, घटकना, खुटेहना, मंगरौरा, सढि़यामऊ में काम अधूरा है।
इसी प्रकार संडीला के बेगमगंज, ककराली, शाहाबाद के आगमपुर धुरई, आगापुर सरदार, सुरसा के कमरौली, केहरमऊ सेहरमऊ, पचकोहरा, पहुंचेरा, टड़ियावां के जपरा में अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। बताया कि शासन की प्राथमिकता में होने के बाद भी न तो काम पूरा कराया गया और न ही फोटोग्राफ प्राप्त कराई गई हैं। इससे प्रगति रिपोर्ट संदेहास्पद लगती है। इन ब्लॉकों के सभी सहायक विकास अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी।