फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Another woman injured after tractor trolley overturns, dies

Hardoi News: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से घायल एक और महिला की मौत

Sat, 10 Feb 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 10 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Another woman injured after tractor trolley overturns, dies
बेनीगंज (हरदोई)। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की घटना में घायल 23 लोगों में से एक और महिला की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। घटना में मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद बिराजीखेड़ा गांव में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश घरों में चूल्हे तक नहीं जले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर घटना को लेकर दुख जताया है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के बिराजीखेड़ा निवासी दलगंजन सिंह पुत्र होने की खुशी में गांव में भागवत कथा करा रहे थे। मंदिर की स्थापना भी गांव में कराई जा रही है। शुक्रवार को भोले की बरात लेकर श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉलियों से नैमिषारण्य गए थे। वापस आते समय सीतापुर रोड पर शुक्लापुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 23 घायल हो गए थे। घायलों में शामिल रानी (50) पत्नी दयाराम को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान शनिवार शाम उसकी मौत हो गई। मृतका के परिवार में पति और तीन पुत्र हैं।

उधर दूसरी ओर भागवत कथा भी बंद हो गई और मंदिर में मूर्तियों की स्थापना का कार्य भी रोक दिया गया। बघौली थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि रानी की मौत लखनऊ में हुई है। वहीं पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed