फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angered bridegroom refuses marriage

दूल्हे की गाली से नाराज युवती ने शादी से किया इनकार

Tue, 09 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 09 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angered bridegroom refuses marriage
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक

सांडी।  थाना क्षेत्र में कन्नौज से आई बारात मंगलवार को बिना दूल्हन के ही लौट गई। जयमाल के दौरान दूल्हन लड़खड़ाकर गिर गई थी। इसके चलते दूल्हे ने युवती व उसके परिजनों को गाली दे दी। युवती को पिता का अपमान सहन नहीं हुआ। इसके चलते उसने शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र में सोमवार को कन्नौज के शहर कोतवाली क्षेत्र के आश्रमपुरवा निवासी राम लडै़ते के बेटे गोविंद की बारात आई थी।  द्वारचार भी हो गया था। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम था। दूल्हे को स्टेज पर बिठा दिया गया। कुछ देर बाद महिलाएं दुल्हन को स्टेज पर ले जा रही थीं।
विज्ञापन


स्टेज के पास पहुंचने पर युवती का पैर साड़ी में फंस गया। इससे वह लड़खड़ा कर गिर गई। युवती को गिरता देख दूल्हे के साथी ठिठोली करने लगे। इससे दूल्हा बने युवक का पारा चढ़ गया। उसने दुल्हन को खरी खोटी सुनाई। इसके बाद उसके पिता व अन्य लोगों को गाली देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पिता के काफी मान मनौव्वल करने के बाद भी दूल्हे ने गाली देना बंद नहीं किया। पिता को भरी सभा में गाली सुनकर शर्मिंदा होते देख दुल्हन ने भी तेवर दिखाए। युवक को लताड़ लगाते हुए शादी करनेे से इनकार कर दिया। युवती के शादी से इनकार करते ही पंडाल में सन्नाटा छा गया।


पिता के काफी समझाने के बाद भी युवती शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। पूरी रात फैसला नहीं हो सक ा। मंगलवार सुबह मामला थाने पहुंचा। एसओ रणजीत सिंह ने दोनों पक्ष के लोगों के लेन-देन का हिसाब करा दिया। इसके चलते बारात बगैर दूल्हन लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed