फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anger in the eyes, fury in the fists, proclamation of Jai Shri Ram on the tongue

Hardoi News: आंखों में गुस्सा, मुट्ठियों में रोष, जुबान पर जय श्रीराम का उद्घोष

Wed, 04 Dec 2024 11:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
Anger in the eyes, fury in the fists, proclamation of Jai Shri Ram on the tongue
हरदोई। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को शहर में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल विभिन्न सामाजिक संगठनों और भाजपा नेताओं की आंखों में गुस्सा नजर आ रहा था। जुबान पर जय श्रीराम का उद्घोष था तो भिंची हुई मुट्ठियों में रोष भी था। गांधी मैदान से शुरू हुई यात्रा कलक्ट्रेट पहुंची। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में बांग्लादेश की जेल में बंद किए गए इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग भी की गई।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा समिति की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकालने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में मंगलवार को न सिर्फ शहर बल्कि ग्रामीण इलाकों से भी लोग गांधी मैदान सुबह 11 बजे से पहुंचने लगे। बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जन आक्रोश यात्रा में शामिल लोग कलक्ट्रेट गेट के सामने धरने पर बैठ गए। लगभग आधा घंटा तक यहां प्रदर्शन करने के बाद यह सभी लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम एमपी सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जाएं। चिन्मय कृष्णदास की रिहाई कराई जाए। केंद्र सरकार से बांग्लादेश की सरकार से बात करने की मांग की गई। पीड़ित हिंदुओं, अल्पसंख्यक परिवारों को व्यावसायिक और धार्मिक सुरक्षा व संरक्षण दिए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। जन आक्रोश यात्रा में हिंदू रक्षा समिति के संयोजक हर्ष वर्धन सिंह, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, भाजपा नेता पीके वर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक अग्निहोत्री, पतंजलि येाग समिति के हरिवंश सिंह, आर आर कॉलेज की प्रबंधक कीर्ति सिंह शामिल रहीं। इससे पहले आयोजित संक्षिप्त सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने संबोधित किया। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, कछौना नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ला, पारिषा तिवारी, सुहाना जैन भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed