{"_id":"65dcd904e53f6b72b10c112f","slug":"anganwadi-children-will-eat-nutritious-food-prepared-in-hardoi-hardoi-news-c-213-1-hra1001-111106-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोई में बना पोषाहार खाएंगे आंगनबाड़ी के नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोई में बना पोषाहार खाएंगे आंगनबाड़ी के नौनिहाल
विज्ञापन
हरदोई। आठ बाल विकास परियोजना के नौनिहालों को हरदोई में ही बना पोषाहार मार्च में मिलेगा। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन ने इन परियोजनाओं के लिए 2,434.29 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन जारी कर दिया। टेक होम राशन टीएचआर प्लांट को यह गेहूं दो रुपये प्रति किलो की दर से राशि जमा किए जाने पर एफसीआई से रिलीज होगा।
महिला बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत नौनिहालों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को कुपोषण से बचाव के लिए पोषक आहार दिए जाने का प्रावधान है। शासन ने मार्च माह में फिर से स्वयं सहायता समूहों की ओर से संचालित टीएचआर प्लांट के माध्यम से बने पोषाहार के वितरण को मंजूरी दी है। शासन की ओर से खाद्यान्न का आवंटन भी कर दिया गया है।
स्वत: रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि गेहूं का आवंटन एफसीआई से हुआ है। पोषाहार के लिए अन्य जरूरी सामग्री में चना की दाल, सोयाबीन तेल, दूध पाउडर और विटामिन की आपूर्ति संबंधित फर्म से ली लाएगी। इससे लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा के साथ महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
परियोजनावार आवंटित खाद्यान्न पर एक नजर
शासन की ओर से पोषक आहार के लिए बाल विकास परियोजना बिलग्राम के लिए 435.74, सुरसा के लिए 356.15, भरावन के लिए 275.03, कोथावां के लिए 332.73, मल्लावां के लिए 205.12, बेहंदर के लिए 194.38, टोडरपुर के लिए 277.32 और अहिरोरी के लिए 357.82 क्विंटल गेहूं का आवंटन जारी हुआ है। इन परियोजनाओं के लिए अहिरोरी, सुरसा, कोथावां और बेहंदर के टीएचआर प्लांट पर पोषाहार बनेगा।
-- -- -- --
नौनिहालों के पोषक आहार पर भी लगता मंडी शुल्क
टीएचआर प्लांट के लिए आवंटित कि गए गेहूं को तो सरकार ने दो रुपये प्रतिकिलो की दर से जारी किया है लेकिन, इस पर भी 1.50 प्रतिशत मंडी शुल्क लगा है। 2 रुपये प्रतिकिलो की दर से आवंटित गेहूं का मूल्य 4,86,858 रुपये बना और इस पर मंडी शुल्क का 7,302.87 रुपये मिलाकर इसका मूल्य 4,94,161 रुपये बना है।