फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   And the DM noticed it... the dividers at the intersections and toll booths were being repaired

Hardoi News: और डीएम ने देख लिया... सही कराए जाने लगे चौराहे-चुंगी पर लगे डिवाइडर

Sun, 13 Jul 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
And the DM noticed it... the dividers at the intersections and toll booths were being repaired
हरदोई। शहर के प्रमुख चौराहों और चुंगियों पर अव्यवस्थित हो चुके डिवाइडरों को दुरुस्त कराए जाने का काम शुरू हो गया है। अमर उजाला में 11 जुलाई को प्रकाशित हुई खबर का संज्ञान लेकर डीएम अनुनय झा ने डिवाइडर व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए थे। साथ ही इन डिवाइडरों की रंगाई कराने और रेडियम लगवाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और चुंगियों पर डिवाइडर बनवाए गए थे। यह डिवाइडर भारी भरकम पत्थरों से बने हैं। डिवाइडर बनने से चौराहों और चुंगियों पर वाहन अपनी लेन में चलते हैं। पिछले कुछ समय से जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण डिवाइडर के पत्थर बेतरतीब हो गए। हाल कुछ यह हुआ कि रात में आने वाले वाहन चालकों को कई बार डिवाइडर नजर ही नहीं आता। इस कारण वाहन बेतरतीब डिवाइडरों से टकरा भी जाते हैं।
विज्ञापन

इस कारण हो रही समस्याओं को अमर उजाला ने 11 जुलाई के अंक में प्रकाशित किया था। डीएम अनुनय झा ने इसका संज्ञान लेकर रविवार को काम शुरू कराने की बात कही थी। इसी क्रम में रविवार को लखनऊ चुंगी स्थित डिवाइडरों को क्रेन से व्यवस्थित करने के साथ ही रंगाई पुताई का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article