{"_id":"571d0eb64f1c1b967f8b541f","slug":"and-refused-to-go-with-her-husband-cut-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ जाने से मना किया तो पति ने काटी नाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ जाने से मना किया तो पति ने काटी नाक
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : logo
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित कांशीराम कालोनी में विवाद के बाद पति ने मुंह से नाक काट कर पत्नी को घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी निवासी अमित की पुत्री लक्ष्मी (28) की शादी सुनील निवासी ग्राम बेरिया थाना महोली जनपद सीतापुर के साथ कुछ साल पहले हुई थी। पिछले कुछ समय से लक्ष्मी अपने पिता के यहां रह रही थी। कुछ दिन पहले उसका पति सुनील यहां उसे साथ लेने के लिए आया था मगर पत्नी के साथ जाने से मना करने पर वह वहीं रुक गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शनिवार की देर शाम को पति पत्नी के बीच साथ चलने का लेकर विवाद हुआ और झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि सुनील ने लक्ष्मी की नाक को मुंह से काट लिया। जिससे लक्ष्मी घायल हो गई। शोरशराबा सुन आस पास के लोग आ गए। उससे पहले सुनील फरार हो गया। कोतवाल परशुराम कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन