फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   An amount of 63.65 lakhs was released to Sumangal of 3,652 girls, the beneficiaries got respect

Hardoi News: 3,652 कन्याओं के सुमंगल को जारी की गई 63.65 लाख की राशि, लाभार्थियों को मिला सम्मान

Wed, 30 Aug 2023 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
An amount of 63.65 lakhs was released to Sumangal of 3,652 girls, the beneficiaries got respect
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में चालू वित्तीय वर्ष में 7159 पंजीकरण के सापेक्ष 3,652 कन्याओं को उनके सुमंगल के लिए 63.65 लाख जारी किए गए हैं। योजना में कन्याओं के पंजीकरण में हरदोई दूसरे स्थान पर है, जिला पंचायत अध्यक्ष ने 11 लाभार्थियों को सम्मानित किया।
बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व लाभार्थियों ने सुना व लाइव प्रसारण देखा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने व कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए योजना दी है।
विज्ञापन

डीपीओ एसके सिंह ने बताया कि योजना में अब 15 हजार के स्थान पर 25 हजार मिला करेंगे। यह व्यवस्था अगले वित्तीय वर्ष से प्रभावी होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीकात्मक चेक व गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, सीडीओ का कार्यभार देख रहे डीडीओ अरविंद कुमार, पीडी गजेंद्र तिवारी, संजीव श्रीवास्तव, शैलेंद्र पाठक व रामू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
डीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों में से प्रांशी, वेदिका, अंजली, काव्या वर्मा, शीबू शर्मा, दिव्यांशी श्रीवास्तव, एकता, कामिनी, अंशिका, वान्या दीक्षित व अनुष्का गुप्ता को योजना की श्रेणी अनुसार राशि जारी होने का प्रतीकात्मक चेक, प्रमाण-पत्र व गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed