फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   An accused gets 20 years imprisonment for raping a teenage girl

Hardoi News: अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दो घंटे गुल रही बिजली

Tue, 07 May 2024 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
An accused gets 20 years imprisonment for raping a teenage girl
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर बाद बिजली की आवाजाही ने मरीजों और तीमारदारों को परेशान कर दिया। जनरेटर उपलब्ध होने के बाद भी बिजली गुल होने पर जनरेटर नहीं चलाया गया। ऐसे में तीमारदारों ने हाथ से पंखा करके मरीजों को राहत देने की कोशिश की।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड को तीन जोन में बांटा गया है। मरीज की बीमारी और स्थिति के हिसाब से अलग-अलग जोन में मरीज भर्ती किए जाते हैं। इन दिनों गर्मी की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। उल्टी और दस्त से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है। मंगलवार दोपहर बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की बिजली गुल हो गई। इस कारण वार्ड में अंधेरा छा गया। कुछ देर तक मरीजों के तीमारदारों ने बिजली आने या फिर जनरेटर चल जाने का इंतजार किया, लेकिन राहत न मिलने पर हाथ से पंखा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन महज 20 मिनट बाद ही फिर से बिजली चली गई। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि लगभग दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि दो बार आधा-आधा घंटे के लिए आपूर्ति बाधित हुई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेके वर्मा का कहना है कि थोड़ी देर के लिए आपूर्ति बाधित हुई थी। वार्ड में इन्वर्टर लगे हैं। इन इन्वर्टर से सारी मशीनें काम कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed