फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ambedkar Park will have to pay a fee, monthly pass for Rs 100

Hardoi News: आंबेडकर पार्क में सैर का देना होगा शुल्क, 100 रुपये में मासिक पास

Thu, 22 Jun 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Park will have to pay a fee, monthly pass for Rs 100
संडीला। नगर पालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को हुई। बैठक में प्रभात फेरी मंदिर का गेट बनाने और किला मार्केट गेट का जीर्णोद्वार कराने सहित कई प्रस्ताव पास किए गए। बोर्ड ने 39 करोड़ 98 लाख 21 हजार का बजट पास किया। नगर के आंबेडकर पार्क में सैर करने वालों को अब पांच रुपये का शुल्क देना होगा। यहां सैर के लिए 100 रुपये में मासिक पास की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में प्रत्येक वार्ड को विकास कार्य के लिये 20-20 लाख रुपये दिए जाने का निर्णय हुआ। नगर में पथ प्रकाश, जलकल सामग्री, सफाई उपकरणों की खरीदारी होगी। पेयजल के लिए 100 इंडिया मार्का हैंडपंप एवं शीतल पेय के लिए 100 वाटर कूलर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 100 सोलर वाटर स्टोरेज सिस्टम, 3300 स्ट्रीट लाइट,नगर पालिका परिषद के तालाबों के सुंदरीकरण एवं विद्युत शवदाह ग्रह की स्थापना करने के अलावा कब्रिस्तान को सुव्यवस्थित कराने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

सभी सभासदों ने अपने अपने वार्डों की समस्याओं को बताया। नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद रईस अंसारी ने बताया कि पालिका की आय के लिए अब आंबेडकर पार्क में सैर करने वालों को पांच रुपये प्रतिदिन देना होगा। वैवाहिक कार्यक्रमों में पानी टैंकर लेने पर 600, मकान निर्माण व अन्य कार्यों के लिए पालिका प्रशासन के पास 1600 रुपये जमा कराना होगा। ईओ विजेता गुप्ता, जेई सुनील यादव, जेई गौरव शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बाजपेई सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed