{"_id":"6a11e550e001d2f9890b9233","slug":"along-with-data-testing-there-is-also-an-opportunity-for-revision-hardoi-news-c-213-1-hra1001-150275-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डेटा परीक्षण के साथ ही संशोधन का भी मिल रहा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डेटा परीक्षण के साथ ही संशोधन का भी मिल रहा मौका
विज्ञापन
हरदोई। जनगणना-2027 के पहले चरण में प्रगणक के माध्यम से घर-घर गणना का काम शुरू हो गया। परिवार के मुखिया को स्व गणना के डेटा को संशोधित कराने का मौका मिल रहा है। परिवार के मुखिया की तरफ से आईडी बताने पर स्व गणना का विवरण पोर्टल पर खुल जाता है। इससे डेटा में सुधार का पूरा मौका है। वहीं प्रगणक अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में मकान नंबर भी दर्ज करेंगे।
जनगणना के पहले चरण में 7-21 मई तक स्व गणना कराई गई है। इसमें परिवार के मुखिया को स्वयं से ही जनगणना से संबंधित 34 में से 31 सवालों के जवाब दर्ज करने होते हैं। तीन सवालों के जवाब प्रगणक के माध्यम से घर-घर गणना के समय भरे जा रहे हैं। पहले चरण में स्व गणना की समयसीमा समाप्त होने के बाद अब प्रगणक के माध्यम से 20 जून तक घर-घर गणना कराई जा रही है।
प्रगणक की तरफ से स्व गणना से वंचित मकानों की भी गणना की जाएगी। 34 सवालों के जवाब भरे जाएंगे। जवाब भरे जाने के बाद परिवार के मुखिया की सहमति के बाद डेटा को लॉक किया जाएगा। इससे मकान की लोकेशन के साथ ही परिवार के सदस्यों की संख्या, उपलब्ध एसेट आदि का सही-सही और शुद्ध विवरण अंकित हो जाएगा।
विज्ञापन
-- -
राष्ट्रीय महत्व के जनगणना-2027 के पहले चरण में स्व गणना के बाद अब प्रगणक घर-घर जाकर स्व गणना के डेटा का परीक्षण कर रहे हैं। अपने जनगणना वार्ड के मकानों की लिस्टिंग भी करेंगे। स्व गणना में यदि परिवार के मुखिया से कोई डेटा त्रुटिवश गलत फीड हो गया है तो इसमें प्रगणक के माध्यम से सुधार का मौका है। वहीं जिन लोगों ने स्व गणना नहीं की है उनके यहां प्रगणक पूरी जानकारी जुटाएंगे और जनगणना हाउस लिस्ट पोर्टल पर दर्ज करेंगे। -अनुनय झा, प्रमुख जनगणना अधिकारी