{"_id":"68ac9f6701dfb59ce704768b","slug":"allegation-of-plotting-on-nazul-land-demand-for-investigation-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136356-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नजूल की भूमि पर प्लॉटिंग का आरोप, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नजूल की भूमि पर प्लॉटिंग का आरोप, जांच की मांग
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर में पैदल मार्च निकाला। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में सदर तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नजूल की भूमि बेचे जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराए जाने की मांग की गई है।
नगर मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि हरदोई देहात में सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित जमीनों की प्लॉटिंग कर दी गई है। बताया कि तालाब और मरघट तक की भूमि को बेच दिया गया। इसके अलावा नजूल की भूमि पर भी कब्जा किया गया है। सुनियोजित ढंग से इसका बैनामा कहीं और का दिखाया गया व कब्जा नजूल की भूमि पर दिलाया गया। इसके अलावा भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर नजूल की भूमि बेचे जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
यह भी कहा गया कि अगर दो सप्ताह में ज्ञापन में उल्लेखित बिंदुओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के द्वारा सत्याग्रह किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, साधू सिंह सोमवंशी आदि शामिल रहे।