{"_id":"5ded48388ebc3e1ba24de25a","slug":"all-school-should-be-full-of-electricity-with-in-7-days-hardoi-news-knp530962993","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिनों के अंदर समस्त परिषदीय विद्यालय ऊर्जीकृत करे:जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिनों के अंदर समस्त परिषदीय विद्यालय ऊर्जीकृत करे:जिलाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सात दिनो में ऊर्जीकृत करें। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में शनिवार देर शाम बैठक कर डीएम पुलकित खरे ने उक्त निर्देश दिए।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि कि 1253 प्राथमिक विद्यालयों में सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन किए जाने थे। कार्यदायी संस्था बजाज ने अभी तक शत-प्रतिशत कार्य नहीं किया है। इस पर डीएम ने सात दिनों में जिले के समस्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कनेक्शन करने के निर्देश दिए। कहा कि अन्यथा अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, अधिशासी अभियंता विद्युत अशोक कुमार, अमृत कुमार सिंह, एसके अग्रवाल सहित समस्त एसडीओ उपस्थित रहे।
तीन दिनों में ऋण स्वीकृत कराएं
हरदोई। डीएम ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन करने के लिए बैंक अधिकारियों की बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री युवा स्व: रोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद, स्वत: रोजगार, स्वयं सहायता समूहों सहित कई योजनाओं की ऋण पत्रावलियां बैंकों में लंबित मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऋण से संबंधित पत्रावलियों को देखकर तीन दिनों में ऋण स्वीकृत करें। संवाद