हरदोई। देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट एवं पुलिस शिकायत प्राधिकरण की स्थापना संयुक्त अधिवक्ता महासंघ भारत करवाएगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह बात कचहरी परिसर में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने कही।
सोमवार को कचहरी परिसर में प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता के साथ बैठकर करके संगठनात्मक रचना की समीक्षा करते चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप ने कहा कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ भारत संगठन रचना का विस्तार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब ,उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित पूरे भारत में कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शशि भूषण शोले, हरदोई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष रश्मि मिश्रा, दीपक सिंह गौर, अरविंद कुमार त्रिपाठी, दिनेश चंद्र त्यागी आदि मौजूद र हे।