{"_id":"575da3e14f1c1b2a3e11b9d2","slug":"all-beds-full-of-the-department-of-pediatrics","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल रोग विभाग के सभी बेड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल रोग विभाग के सभी बेड फुल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मौसम के बदले मिजाज से बीमारियों की भरमार है। डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से बाल रोग विभाग वार्ड के सभी बेड फुल हैं। जिला अस्पताल में 24 घंटा में डायरिया के डेढ़ दर्जन मरीज भर्ती हुए हैं। भर्ती हुए मरीजों में बच्चों व किशोरों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे रोगियों की तादाद में तेजी से इजाफा हो रहा है। गत चौबीस घंटा के अंदर डायरिया की चपेट में आकर भर्ती हुए मरीजों में मेसू (2) पुत्र संजय, पंक्षी (3) पुत्री संतोष, संजय (2) पुत्र रामू, राधिका (3) पुत्री सरोज, अमीना (10) पुत्री हिमतुल्ला समेत डेढ़ दर्जन रोगी भर्ती हुए हैं। इसी तरह बुखार की चपेट में आकर महक (9) पुत्री अशोक कुमार, रोशनी (5) पुत्री उदय राज सिंह, राधा (5) पुत्री सर्वेश समेत एक दर्जन से अधिक रोगियों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर डा. एसपी सिंह का कहना है कि यह बीमारियां अधिक गर्मी पड़ने पर फै लती हैं। अधिक गर्मी पड़ रही है। इससे गंदगी के कारण लोगों में इनफेक्शन फैलता है। इसी तरह बासी खाना खाने, बिना सफाई किए फल आदि खाने से डायरिया, पीलिया, टाइफाइड व पेचिस आदि की बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं। इन बीमारियों से लोग कुछ सावधानियां बरत कर खुद को व अन्य लोगों का बचाव कर सकते हैं। डाक्टर के मुताबिक तेज धूप होने पर एकाएक घर से बाहर न निकलें। धूप में निकलने से पहले छाता आदि लेकर चलें। इसके साथ ही अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। घर के अंदर व आस-पास साफ सफाई रखेें।
विज्ञापन