फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   AI to shape students' future; online classes begin.

Hardoi News: एआई से संवरेगा छात्र-छात्राओं का भविष्य, ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

Fri, 26 Jun 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
AI to shape students' future; online classes begin.
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। योजना के तहत जिले में 1,759 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनकी ऑनलाइन कक्षाएं भी सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन




माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर और महायोगी गोरखनाथ विश्व विद्यालय गोरखनाथ के सहयोग से माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराकर प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। इसके लिए ही ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए गए थे। जिले से 1,759 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 1,748 ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जबकि 11 का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन




पढ़ाई को मिलेगा नया आयाम
प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीक से रूबरू कराना है। एआई की समझ विकसित होने से न केवल छात्र आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए तैयार होंगे बल्कि वह अपनी रोजमर्रा की पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स को भी अधिक बेहतर और प्रभावी तरीके से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द दिखेंगे सकारात्मक परिणाम
यह कोर्स छात्रों की तार्किक और तकनीकी क्षमता को बढ़ावा देंगे। ऑनलाइन कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति और उत्साह को देखते हुए उम्मीद है कि जल्द ही यह विद्यार्थी एआई की बारीकियों में पूरी तरह दक्ष हो जाएंगे। -डॉ.अरविंद कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed