फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ahilyabai Holkar was described as the biggest example of women empowerment

Hardoi News: अहिल्याबाई होल्कर को बताया महिला सशक्तीकरण का सबसे बड़ा उदाहरण

Thu, 29 May 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar was described as the biggest example of women empowerment
हरदोई। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को भाजपा ने जिले भर में अलग-अलग आयोजन किए। इन आयोजनों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति का संवाहक और महिला सशक्तीकरण का सबसे बड़ा उदाहरण बताया।
विज्ञापन


अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरित होकर चलाई गईं कई योजनाएं
माधौगंज। नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। नारी सशक्तीकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण की प्रेेरणा अहिल्याबाई के जीवन से मिलती है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय सदस्य लक्ष्मी राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। कुरसठ नगर पंचायत में विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि अहिल्याबाई ने जीवन का हर पल समाज के लिए लगाया। अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री ने जनधन खाता, शौचालय निर्माण, उज्जवला योजना जैसी योजनाओं का संचालन किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विद्या देवी, विमलेश कुमार, अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
सफाई कर्मियों और पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को किया सम्मानित
शाहाबाद नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तीकरण की सशक्त उदाहरण हैं। उनके तीस साल के शासन काल को उदार और प्रभावी माना जाता है। सनातन धर्म को पुनर्जीवित करने के लिए अहिल्याबाई ने अथक प्रयास किए। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेदराम राजपूत, हाकिम सिंह और अमरीश सक्सेना ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सफाई कर्मियों और पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय, कृति वर्मा, सुभाष सिंह, अतुल मिश्रा, अजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed