फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After the ninth day of the hunger strike ended assurance

आश्वासन के बाद नवें दिन खत्म अनशन

Fri, 24 Jul 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 24 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

15 दिनों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति को

विज्ञापन
स्थापित कराने का आश्वासन मिलने के बाद गुरुवार को शिवसेना के पदाधिकारियों ने नवें दिन आमरण अनशन जूस पीकर तोड़ दिया।

नवें दिन गुरुवार को आमरण अनशन स्थल पर एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह, सीओ सिटी रामलाल राय ने अनशन स्थल पर पहुंचकर शिवसैनिकों से वार्ता की तथा 15 दिनों के भीतर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जूस पीकर शिवसेना पदाधिकारियों ने अनशन खत्म किया।

शिवसेना के राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि यदि इन 15 दिनों के भीतर मूर्ति स्थापित न करवाई गई तो पुन: आंदोलन करने को बाध्य होंगे। राष्ट्रवादी शिवसेना के जिला प्रमुख अशोक अग्निहोत्री, काठ जिला प्रमुख डा. सर्वेंद्र सिंह समेत रामू दीक्षित, जगराज, भूरा सिंह ने एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

इसके अलावा आमरण अनशन स्थल पर ब्रह्मप्रकाश अर्कवंशी, बाबा बबलू गिरि, राधाकृष्ण दीक्षित, आशीष दीक्षित, रामवीर द्विवेदी, प्रमोद सिंह और मालती गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed