फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After talking to husband on video call, wife committed suicide by hanging herself

Hardoi News: पति से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Tue, 13 May 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
After talking to husband on video call, wife committed suicide by hanging herself
पिहानी (हरदोई)। पति से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। नगर के मुरीदखानी में हुई घटना से परिजन सकते में आ गए। फिलहाल घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुरीदखानी निवासी हसीन दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। एक साल पहले उनका निकाह सीतापुर जनपद के लहरपुर निवासी शिफा (21) के साथ हुआ था। एक सप्ताह पहले हसीन दिल्ली चले गए थे। घर में उनके पिता हफीज, मां जैतून, बड़ा भाई हसीब और भाभी शहाना, छोटा भाई तसलीम व बड़े भाई के बच्चे थे। घर में सभी कमरे अलग-अलग हैं। रात में पूरा परिवार छत पर सोया था।
विज्ञापन

शिफा के पास सोमवार रात दस बजे पति हसीन ने वीडियो कॉल की। इस पर शिफा छत से उतरकर अपने कमरे में बात करने चली गई। रात लगभग 11 बजे हसीन ने छोटे भाई तसलीम से कमरे में जाकर शिफा को देखने की बात कही। जब वह नीचे गया तो शिफा के कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो शिफा का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि फिलहाल घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed