{"_id":"572e3ac04f1c1b083f5cddfb","slug":"after-spending-millions-not-even-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं आता पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं आता पानी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 08 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
पानी की बर्बादी
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप्ड पेयजल परियोजनाओं के निरीक्षण ने जिम्मेदारों की पोल खोल दी। जिले में दस ग्रामीण इलाकोें में पाइप लाइन से लोगाें को पेयजल मुहैया कराने के लिए परियोजना बनी। जिस पर करोड़ों रुपये व्यय कर दिए गए लेकिन अभी तक लोगों को पानी नहीं मिल रहा। बावन में सीडीओ को खामियां मिलीं, जिसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों से सभी परियोजनाओं का सत्यापन कराया गया। जिनकी रिपोर्ट में स्थिति बदहाल मिली है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबु ने बीते माह में बावन कस्बा में परियोजना से कराए गए कार्य का निरीक्षण किया था। पाइप लाइन में सप्लाई शुरू कराने पर कई लिकेज मिले। सीडीओ ने सभी 10 ग्रामीण पाइप्ड पेयजल के सत्यापन को जिला स्तरीय अधिकारी और जल निगम के सहायक अभियंता की टीम गठित की। टीम ने सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट दे दी। छह परियोजनाओं से आई रिपोर्ट में अधिकारियों ने निर्बाध न आपूर्ति के कई कारण बताएं हैं।
विज्ञापन
10 परियोजनाओं का हुुआ निरीक्षण
हरदोई। छिबरामऊ परियोजना की जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी, जरसेनामऊ परियोजना की जिला कृषि अधिकारी, मझिगवां परियोजना की सहायक निदेशक बचत, हरपालपुर परियोजना की जिला उद्यान अधिकारी, गौसगंज परियोजना की जिला समाज कल्याण अधिकारी, मझिला परियोजना की पीओ नेडा, बेहंदर कला परियोजना की जिला युवा कल्याण अधिकारी, परसोला परियोजना की जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी और बिलग्राम परियोजना की सहायक निदेशक मत्स्य ने जांच की है।
विज्ञापन
बदहाल मिली पाइप्ड पेयजल परियोजना
हरदोई। पाइप्ड पेयजल की छह अधिकारियों से मिली रिपोर्ट में स्थिति ठीक नहीं बताई र्गई। रिपोर्ट के अनुसार मझिला परियोजना में दो नलकूप में से एक क्रियाशील है, जबकि 26 स्टैंड पोस्ट में से किसी में भी टोंटी नहीं लगी। बावन परियोजना में सीडीओ के निरीक्षण के बाद भी लिकेज दुरुस्त नहीं किए गए और चोरी गया एक सोलर पैनल की बरामदगी के बावजूद कोर्ट से नहीं छुड़वाया गया। लोन्हारा परियोजना में टंकी से जलापूर्ति नहीं हो रही है और पाइप भी लिकेज पाए गए। गौसगंज परियोजना में तीन से चार स्थानों पर लिकेज पाया गया। छिबरामऊ परियोजना में एक नलकूप की बोरिंग फेल हो गई जबकि दूसरा विद्युत दोष से बंद मिला और जरसेनामऊ परियोजना में एक नलकूप के लिए ट्रांसफार्मर भी नहीं लगाया गया।
वर्जन
पाइप्ड पेयजल परियोजना में जहां भी लापरवाही के चलते जलापूर्ति नहीं हो रही है, वहां व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी।- मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबु