फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After an argument with her daughter over a mobile phone, a mother hanged herself.

Hardoi News: मोबाइल को लेकर बेटी से कहासुनी के बाद मां ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 12 Mar 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
After an argument with her daughter over a mobile phone, a mother hanged herself.
हरदोई। मोबाइल को लेकर देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रगतिनगर में बुधवार रात मां-बेटी के बीच विवाद हो गया। घटना से नाराज मां ने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

मूलरूप से अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लुधौरा निवासी रिंकी वाजपेयी (48) के पति अमरेद्र वाजपेयी का निधन दो साल पहले बीमारी से हो गया था। इसके बाद वह पुत्र प्रबल, पुत्री प्रज्ञा और पल्लवी के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगतिनगर में किराये के मकान में रहने लगी थीं। उनका मायका बघौली थाना क्षेत्र के हथियाई गांव में है। पुत्र प्रबल ने बताया कि बुधवार रात बहन ने मां से मोबाइल मांगा। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर मां नाराज होकर घर से चली गईं। कुछ देर बाद मां का शव मकान के बाहर पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मालूम चला है कि महिला और उनकी पुत्री में मोबाइल के विषय में कहासुनी हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed