फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After all, why did malaria not spread, neither cleanliness nor those responsible took care

Hardoi News: आखिर क्यों न फैले मलेरिया, न साफ-सफाई और न जिम्मेदारों ने ली सुध

Mon, 18 Sep 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
After all, why did malaria not spread, neither cleanliness nor those responsible took care
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मच्छरजनित बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। इसकी रोकथाम के लिए किए जाने वाले उपाय कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। लोग बुखार के साथ ही मलेरिया से पीड़ित हो रहे हैं। गांवों में न तो समुचित साफ-सफाई कराई जा रही है और न ही एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 190-190 लीटर एंटीलार्वा केमिकल प्राप्त कराए जाने का दावा किया है।
मच्छरजनित बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। गांवों में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम (पीएफ) व प्लाज्मोडियम वैवाॅक्स (पीवी) टाइप की मलेरिया के भी रोगी मिल रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार चेत नहीं रहे हैं। सीएचसी अहिरोरी के क्षेत्र में आने वाले गुरूसंडा, गौराडांडा, खांड़ाखेड़ा, कालाआम व शहबादपुर सहित 13 गांवों में मलेरिया ने पांव जमा रखे हैं।
विज्ञापन

बघौली के मजरा शहबादपुर गांव में तो एक बच्चे में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम (पीएफ) मलेरिया की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि यह गंभीर प्रकार का मलेरिया होता है। सोमवार को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अभी तक न तो साफ-सफाई की गई है और न ही एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में देखने से ग्रामीणों की बातों की पुष्टि हुई और आबादी के पास ही बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। घरों के आस-पास जलभराव है। जनपद में अब तक 1059 मलेरिया के रोगी मिल चुके है।
--------
केस - एक
शहबादपुर निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि उनके घर के पास काफी जलभराव हो जाता है। जिसकी वजह है कि उनका मकान नीचे में है जबकि सड़क ऊंचाई पर है। जिसके कारण पानी का कोई निकास नहीं है। खुद के पैसे से पंपसेट मशीन लगाकर जलभराव को समाप्त करने का प्रयास किया था, लेकिन फिर बरसात होने से जलभराव हो गया है। उनके घर में पूरा परिवार बुखार के चपेट में है।
--------
केस- एक
शहबादपुर गांव निवासी शिवचरण की पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि उनके पुत्र को बुखार आया था मेडिकल काॅलेज में जांच कराई, तो पीएफ मलेरिया की पुष्टि की गई थी। पैथाेलाॅजी में ही मलेरिया की किट दे दी गई थी लेकिन घर के आस- पास में मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव अभी तक नहीं कराया गया, और कोई टीम भी नही आई है।

--------
वर्जन
जिन गांवों में मलेरिया के रोगी मिल रहे है, वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जा रही है। यदि शहबादपुर गांव में टीम नहीं पहुंची है तो, वहां पहुंच कर लोगों जागरुक किया जाएगा। दवा का छिड़काव कराया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि घर के आसपास सफाई रखें।
डॉ. रोहताश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed