फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After 35 days, bride departed with her groom.

35 दिन बाद विजय के साथ विदा हुई सावित्री

Mon, 27 Apr 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
After 35 days, bride departed with her groom.
अतरौलीके गांव विधीपुर में 35 ​​दन बाद दुल्हन को गोद में उठाकर विदा करता भाई। - फोटो : ATHROLI
लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से अतरौली के विधीपुर में फंसी बरात 35 दिन बाद बस के जरिए झारखंड के लिए रवाना हुई। विवाद के 35 दिन बाद बेटी को विदा करने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। हर किसी की आंख नम हो गई। ग्रामीणों ने भी दुल्हन व बरातियों को गिफ्ट व नकदी देकर विदा किया।
विज्ञापन

गांव विधीपुर निवासी नरपत सिंह आर्य की बेटी सावित्री आर्य की शादी 22 मार्च को हुई थी। बरात झारखंड के जिला धनबाद तहसील तोपचांची गांव वैलमी से आई थी। तीन बहनों समेत दूल्हा विजय कुमार पुत्र रामनाथ महतो के परिवार के 12 सदस्य 22 मार्च को शादी के बाद लॉकडाउन में फंस गए थे। 11 अप्रैल के अंक में ‘अमर उजाला’ ने लॉकडाउन में बरातियों के फंसे होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह एडवोकेट की पैरवी और एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू के प्रयास से प्रशासनिक अनुमति के बाद रविवार को बरात बस से झारखंड के लिए रवाना हुई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा रानी व नवाब सिंह एडवोकेट भी नव दंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे। इन 35 दिनाें में गांव वालों बरातियों की पूरी आवभगत की। जिससे जैसा बन पड़ा सेवा सत्कार किया। बराती भी इस सेवाभाव पर भावुक थे।
विज्ञापन

रविवार को हुईं विदाई की रस्में
दुल्हन की विदाई की रस्में रविवार को पूरी हुईं। रीति रिवाज के अनुसार पूजा पाठ, चौखट पूजन, दरवाजे के थापे व विदाई के समय महिलाओं ने गीत गाए। अपराह्न 3.45 बजे दुल्हन व बरातियों से भरी बस विधीपुर से झारखंड के लिए रवाना हुई। बरसात के बावजूद महिलाएं व पुरुष छाता लगाकर दुल्हन की विदाई में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी परेशानी ऊपर तक पहुंचाने के लिए ‘अमर उजाला’ का आभारी हूं। एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू व अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह एडवोकेट ने झारखंड लौटने की अनुमति दिलाने में बेहद सहयोग किया। उनका आभारी हूं।
-विजय कुमार, दूल्हा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed