फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After 16 days, 928 Vakalatnamas were taken in the court which became buzzing.

Hardoi News: 16 दिन बाद गुलजार हुई कचहरी में लिए गए 928 वकालतनामे

Sat, 31 Aug 2024 03:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
After 16 days, 928 Vakalatnamas were taken in the court which became buzzing.
हरदोई। तकरीबन 16 दिन चली हड़ताल के बाद शुक्रवार को कचहरी परिसर में खासी चहल-पहल दिखाई दी। हड़ताल के बाद शुरू हुए कामकाज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को 928 वकालतनामे लिए गए। 450 नए मामले भी शुक्रवार को दर्ज किए गए और इन सभी में सुनवाई भी हुई। इनमें से 221 मामले जमानत के प्रार्थना पत्रों से जुड़े थे। परिवार न्यायालय में भी 43 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा की 30 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी थी। सात, आठ, नौ और 12 अगस्त को अधिवक्ताओं ने काम किया था। 10 अगस्त काे द्वितीय शनिवार का अवकाश था, जबकि 11 अगस्त को रविवार था। इसके बाद फिर से हड़ताल शुरू हो गई थी। 28 तक हड़ताल रहने के बाद 29 अगस्त को शोक सभा के कारण न्यायिक कार्य से अधिवक्ता अलग रहे थे।
विज्ञापन

15 दिन बाद शुक्रवार को अधिवक्ता काम पर लौटे। इतने दिनों से काम बंद रहने के कारण वकालत नामा लेने के लिए अधिवक्ताओं और वादकारियों की लाइन सुबह साढ़े नौ बजे से ही लग गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केडी शुक्ला टुल्लू बाबू ने बताया कि शुक्रवार को 928 वकालतनामे लिए गए हैं। कोई भी नया मामला दर्ज कराने के लिए वकालत नामे की जरूरत होती है। इसके अलावा 450 नए मामले भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed