फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Afraid of the increasing power of PDA, BJP gave slogan like if you divide, you will be divided: Akhilesh

पीडीए की बढ़ती ताकत से घबराकर भाजपा ने दिया बंटोगे तो कटोगे जैसा नारा : अखिलेश

Wed, 30 Oct 2024 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Afraid of the increasing power of PDA, BJP gave slogan like if you divide, you will be divided: Akhilesh
हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि पीडीए की ताकत बढ़ती चली जा रही है और इससे घबराकर भाजपा बंटोगे तो कटोगे जैसे नारे दे रही है। उन्होंने उपचुनाव में सभी नौ सीटें जीतने का दावा किया है।
विज्ञापन




पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी के दिवंगत पुत्र और पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने बुधवार को हरदोई पहुंचे अखिलेश यादव ने तीखे तेवर दिखाए। बंटोगे तो कटोगे नारे से खफा अखिलेश ने कहा कि राजनीतिक इतिहास में अब तक का सबसे खराब नारा यही है। ऐसा नारा किसी पार्टी ने नहीं दिया होगा। यह लोग पीडीए से घबराए हुए हैं। पीडीए सामाजिक परिवर्तन के लिए काम कर रहा है। पीडीए से लोग जुड़ते जा रहे हैं। इसलिए भाजपा घबराई है। जिस लैब से भाजपा का नारा निकला है, वह भी मानते हैं कि पीडीए मजबूत है। लोहिया और गांधी के देश को जो लोग खराब कर रहे हैं, उसे बचाना पीडीए का काम है।
विज्ञापन


अयोध्या की एक सीट पर उपचुनाव न होने को लेकर बड़ा दावा किया। कहा कि हार के अपमान से बचने के लिए उपचुनाव टाला गया है। यह लोग (मुख्यमंत्री और भाजपा) जनता के गुस्से का सामना नहीं कर पा रहे हैं। आंतरिक सर्वे में भाजपा को पता चला कि जीत नहीं होगी, इसलिए उपचुनाव ही टाल दिया। भाजपा अधिकारियों को आगे कर चुनाव लड़ रही है। चुनाव से संबंधित अधिकारियों की लगातार शिकायतें हुई हैं, लेकिन फिर भी वह न्याय नहीं दे पा रहे हैं। इसके बावजूद भी जनता इन्हें हटाएगी और पीडीए को जीत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों ही स्थानों पर प्रतापगढ़ के सांसद एसपी सिंह, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, जिला उपाध्यक्ष राम ज्ञान गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू और पम्मू यादव, अश्वनी सिंह आदि मौजूद रहे।



एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार भेदभाव कर रही है। आरक्षण से खिलवाड़ हो रहा है और संविधान को समय-समय पर चोट पहुंचाई जा रही है। लखनऊ से हरदोई की रोड अभी तक नहीं बन पाई। संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में कोई नया बड़ा कारखाना नहीं लग पाया। भाजपा वाले किसी के लिए भी गलत भाषा का इस्तेमाल करेंगे। उसे इस कदर बदनाम कर देंगे कि कोई उसकी मदद के लिए जाए तो उस पर भी मुकदमा लगा दिया जाए। मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा हैसटैग जैसे काम करती है।



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में पुलिस मनमानी कर रही है। इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। जौनपुर में खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। इससे पहले जौनपुर में पुजारी यादव की हत्या हुई थी और बिंद परिवार के एक युवक को पुलिस ने पीट-पीटकर मार दिया था। लखनऊ में मोहित पांडेय की हत्या पुलिस ने पीट-पीटकर कर दी थी। कानून व्यवस्था कैसी है यह अब किसी से छिपा नहीं है। सुरक्षा का मामला गंभीर है। उड़ान भरते ही धमकी मिलने लगती है। अब तो और जगहों पर भी धमकी मिल रही है।




केशव प्रसाद मौर्य के बयान 2027 छोड़ो 2047 तक में सपा नहीं आएगी पर हुए सवाल का जवाब भी सपा मुखिया ने काफी तीखा दिया। उन्होंने कहा कि कुछ चीजों का सामना मुख्यमंत्री नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इसी तरह के कुछ लोग रखे जाते हैं और आगे कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब तो सर्कस कम हो गए वरना सर्कस में भी कुछ लोग गैप फिलर के तौर पर रखे जाते थे। यह भी कुछ उसी तरह के हैं। यह भी हो सकता है कि वह कोई अच्छा मंत्रालय चाहते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed