फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Advocate demonstrated against Hapur incident, did not work

Hardoi News: हापुड़ के घटना के विरोध में अधिवक्ता ने किया प्रदर्शन, नहीं किया काम

Wed, 30 Aug 2023 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Advocate demonstrated against Hapur incident, did not work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बुधवार को वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मंगलवार को जनपद हापुड़ पुलिस ने बर्बरता पूर्वक निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज किया है।
विज्ञापन

वकीलों ने 48 घंटे के अंदर हापुड़ डीएम, एसपी, सीओ को हटाने की मांग की है और दोषी अधिकारी-कर्मचारियों ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराके गिरफ्तारी की मांग की है। घटना में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा भी दिया जाए। महामंत्री शुभम द्विवेदी, कृष्ण दत्त शुक्ल, लाल बिहारी दीक्षित, रमेश सोमवंशी, प्रताप सिंह, रामप्रताप यादव, राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर। दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में तहसील के वकीलों ने पैदल मार्च करते हुए कटरा-बिल्हौर हाईवे पर पांच मिनट जाम लगा लगाया और हापुड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राघवेंद्र शुक्ला, विनोद शर्मा, संजीव द्विवेदी, आनंद मिश्रा, दिनेश अस्थाना,श्याम सिंह, राहुल अग्निहोत्री, पवन यादव, संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

शाहाबाद। बार एसोसिएशन की बैठक में हापुड़ की घटना पर रोष व्यक्त किया। बैठक के बाद वकीलों ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर एसडीएम पूनम भास्कर को ज्ञापन सौंपा। तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोविंदराम दीक्षित, महामंत्री सतेंद्र सिंह यादव, ज्ञान प्रकाश पाल, राजकुमार रावत, कृष्णवीर श्रीवास्तव, अजय यादव, रामसनेही मिश्रा, अनिल शुक्ला मौजूद रहे।


संडीला। अधिवक्ता हापुड़ की घटना को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरीश चंद्र ने बताया कि अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर न्यायिक कार्य नहीं किया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed