फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   acuused in friend murder case arrested

निशक्त दोस्त की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
acuused in friend murder case arrested
बिलग्राम कोतवाली में पुलिस टीम के साथ दोस्त की हत्या का आरोपी मनीष। संवाद - फोटो : HARDOI
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झालापुरवा में हुई निशक्त की हत्या के मामले में आरोपी दोस्त को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

झालापुरवा मजरा बिरौरी निवासी सोनेलाल (45) पुत्र वासुदेव नि:शक्त था। शुक्रवार रात उसने दोस्त मनीष के साथ बैठकर शराब पी थी। इस पर नाराजगी जताने आई मां सुमित्रा से सोनेलाल ने गालीगलौज की तो मनीष ने आपत्ति जताई थी। इसको लेकर मनीष और सोनेलाल के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन

मनीष ने डंडे से सोनेलाल के सिर पर वार कर दिए थे। घायल सोनेलाल ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया था। सोनेलाल के भाई भन्नू की तहरीर पर मनीष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मनीष को मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे बिलग्राम के कन्नौज बाईपास तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed