फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   action

कारोबारी को 35 करोड़ रुपये के जुर्माने की नोटिस

Mon, 21 Jun 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
action
हरदोई। सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ मार्ग पर नानकगंज झाला में फर्जी ढंग से जंगलढाक की भूमि का बैनामा कराए जाने के मामले में कारोबारी के विरुद्ध बेदखली और 35 करोड़ रुपये से अधिक के जुर्माने का नोटिस तहसीलदार ने जारी किया है। अब कारोबारी तीन माह के अंदर तहसीलदार के न्यायालय में अपना पक्ष रख सकेंगे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज निवासी कारोबारी सजीव अग्रवाल ने 19 जून 2010 व एक जुलाई 2010 को दो बैनामे कराए थे। आरोप है कि दोनों बैनामे बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के फर्जी तरीके से व्यक्तिगत लाभ के लिए कराए गए थे। बैनामा उन जमीनों का कराया गया था, जो ट्रस्ट के नाम अंकित थीं और ट्रस्ट से पहले सरकारी भूमि थी।
विज्ञापन

ट्रस्ट के जिम्मेदारों ने इसका भी बैनामा अपने ही परिजनों के नाम कर दिया था। पूरे प्रकरण में सजीव अग्रवाल और तत्कालीन उपनिबंधक भगवान सिंह के विरुद्ध फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज की जा चुकी है। इस प्रकरण तहसीलदार के न्यायालय में भी धारा-67 के तहत लंबित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तहसीलदार ने सजीव अग्रवाल को इस मामले में बेदखली के नोटिस दिया है। इसके साथ ग्राम समाज की भूमि को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में 35 करोड़ चार लाख 60 हजार रुपये का नोटिस भी जारी किया है। पूरे मामले में सजीव अग्रवाल ने बताया कि उन्हें नोटिस जारी किए जाने की कोई जानकारी नहीं है और नोटिस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed