{"_id":"68826b0dd8830c634404ec7a","slug":"acid-thrown-on-an-innocent-he-lost-vision-in-one-eye-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-134817-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मासूम पर फेंका तेजाब, एक आंख की रोशनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मासूम पर फेंका तेजाब, एक आंख की रोशनी गई
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित गरीबपुरवा गांव में एक तीन साल के मासूम पर तेजाब (शौचालय साफ करने वाला) फेंकने का मामला सामने आया है। हमले में बच्चे की एक आंख की रोशनी चली गई है। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, 22 जुलाई की सुबह आबिद अपने परिवार संग घर के बाहर बैठा था। उसका तीन वर्षीय भतीजा आरुष गांव के कुछ बच्चों संग खेल रहा था। बच्चे अपने-अपने घर लौटने लगे तो आरुष भी घर की ओर बढ़ा। इसी दौरान पास ही रहने वाली राधा नाम की महिला ने उस पर तेजाब फेंक दिया।
बच्चा चीखने लगा तो परिजन दौड़कर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से उसे सीतापुर आई हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, इलाज के बाद बृहस्पतिवार को आरुष को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन उसकी एक आंख की रोशनी पूरी तरह जा चुकी है।
विज्ञापन
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।