फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused of beating a woman who went to the police station to complain

Hardoi News: थाने में शिकायत करने गई महिला को पीटने का आरोप

Fri, 08 Dec 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating a woman who went to the police station to complain
हरपालपुर। महिला ने थाने के एक सिपाही पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के भदार गांव निवासी बिट्टा पत्नी सतेंद्र हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही हैं। ससुराल में तीन वर्ष की पुत्री रहती है। पुत्री की देखभाल के लिए उसने पड़ोस के ही एक युवक को पांच हजार रुपये सास-ससुर को देने के लिए दिए थे। युवक ने यह रुपये सास-ससुर तक नहीं पहुंचाए। ससुराल आने पर बिट्टा को इसका पता चला, तो उसने युवक से रुपये वापस मांगे, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। महिला का दावा है कि थाने में सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बुधवार को महिला फिर से थाने गई। आरोप है कि सिपाही ने उसे पीटकर भगा दिया। जिसके कारण वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला के पति सतेंद्र का आरोप है कि मारपीट में तीन वर्ष की मासूम महक भी चोटिल हो गई। पूरी घटना की शिकायत एसपी से करने की बात सतेंद्र ने कही है। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने मारपीट के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed