फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accountant Association chairman Manoj , Aishwarya mantri

लेखपाल संघ के मनोज अध्यक्ष, ऐश्वर्य मंत्री बने

Mon, 25 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 25 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accountant Association chairman Manoj , Aishwarya mantri

सदर तहसील परिसर में रविवार को लेखपाल संघ का चुनाव

विज्ञापन
हुआ, जिसमेें मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना में देर शाम परिणाम घोषित किए गए, जिसमें अध्यक्ष पद पर मनोज त्रिपाठी व मंत्री पद पर ऐश्वर्य प्रकाश मिश्रा को विजयी घोषित किया गया।

चुनाव परिणाम आते ही समर्थक खुशी से झूम उठे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। लेखपाल संघ की जिला इकाई चुनाव को लेकर सुबह से ही सदर तहसील परिसर में खासी गहमागहमी रही। प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्देशन में निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।

शाम 4 बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसमें मनोज त्रिपाठी को 225, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी सर्वेश राजवंशी को 163 मत प्राप्त हुए, जिस पर मनोज त्रिपाठी को 62 मतों से विजयी घोषित किया गया। वहीं मंत्री पद पर ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र को 234 व उनके प्रतिद्वंद्वी सत्य पाल को 148 मत प्राप्त हुए, जिस पर ऐश्वर्य को 86 मतों से विजेता घोषित किया गया।

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील यादव व कोषाध्यक्ष के पद पर हीरालाल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कार्यकारिणी के कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव भदौरिया, उपमंत्री पद पर राजेश गुप्ता एवं आडीटर पद के लिए पीएल कश्यप चुने गए।

भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव बाजपेयी, आरके पांडेय सहित शहर के कई प्रमुख लोगों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। वहीं समर्थकों ने अबीर गुलाल भी उड़ाकर जीत का जश्न मनाया।

उधर, संघ के जिलाध्यक्ष पद पर दूसरी बार विजयी हुए मनोज त्रिपाठी ने कहा कि साथियों के मान सम्मान में कभी आंच नहीं आने देंगे। जहां भी समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की जरूरत होगी किया जाएगा। उन्होंने मिली कामयाबी पर सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed