{"_id":"68d823239fab3879270d42b9","slug":"a-young-woman-troubled-by-stomach-pain-committed-suicide-by-hanging-herself-hardoi-news-c-213-1-hra1006-138037-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पेट दर्द से परेशान युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पेट दर्द से परेशान युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
फोटो-13- मोनिका। स्रोत: परिजन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में शुक्रवार देर शाम युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव देखकर बिलख पड़े। युवती भाई के मुताबिक वह पेट दर्द से परेशान रहती थी।
टिकरी गांव निवासी मोनिका (24) मां भाग्यश्री के साथ घर के कामों में हाथ बंटाती थी। उनके बड़े भाई मनोज के मुताबिक, शुक्रवार शाम मोनिका घर पर अकेली थी। उनकी मां शहर कोतवाली क्षेत्र के बेहटी गांव निवासी अपनी नातिन सोनाक्षी पुत्री सुभाष को छोड़ने अपने पुत्र गोविंद और मोनू के साथ गई थी। देर शाम घर वापस आने पर मकान का दरवाजा बंद मिला। गोविंद ने मोनिका के नंबर पर फोन लगाया। घंटी जाती रही लेकिन फोन नहीं उठा।
गोविंद दीवार पर चढ़कर मकान की छत से नीचे उतरे। उन्हें कमरे में मोनिका का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मृतका दो बहन और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। मृतका के भाई ने बताया कि मोनिका पांच सालों से पेट दर्द से परेशान थी। उनका इलाज लखनऊ और जलालाबाद में कराया गया। अब गांव में ही मोनिका का इलाज कराया जा रहा था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।