{"_id":"67d70845f98cfe1e5a0c0aa4","slug":"a-young-man-who-had-become-a-debtor-after-losing-rs-15-lakh-in-an-online-game-committed-suicide-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-128256-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ऑनलाइन गेम में डेढ़ लाख हारने से कर्जदार हुए युवक ने फंदा लगा की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ऑनलाइन गेम में डेढ़ लाख हारने से कर्जदार हुए युवक ने फंदा लगा की थी खुदकुशी
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर टंडवा गांव में फंदे से लटके मिले शव की पहचान हो गई है।
मृतक कासिमपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव का रहने वाला था और कबाब पराठा बनाकर बेचने का काम करता था। ऑनलाइन गेम में डेढ़ लाख रुपये हारने के कारण उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम रविवार को हुआ।
पिलखनी निवासी सुरेंद्र कुमार (25) दिल्ली में कबाब पराठा बेचता था। इस दौरान उसे ऑनलाइन गेम में रुपयों से खेलने की लत लग गई। बीती जनवरी में वह गांव आया और इसके बाद दिल्ली में कर्जा होने के कारण बैंगलोर जाकर कबाब पराठा बेचने लगा। होली से एक सप्ताह पहले वह घर आया था। 13 मार्च को वह गुस्से में अपना मोबाइल तोड़कर दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। बड़े भाई विनोद के मुताबिक सुरेंद्र के परिचित दिल्ली निवासी एक शख्स को उन्होंने शनिवार को फोन किया। सुरेंद्र के दिल्ली पहुंचने के बारे में पूछा तो मालूम हुआ कि वह नहीं पहुंचा।
इस पर तलाश की तो पता चला कि पुलिस को अलीपुर टंडवा में अज्ञात शव मिला है। परिजनों ने रविवार को मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान कर ली। विनोद के मुताबिक सुरेंद्र बीते दिनों डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन गेम में हार जाने के कारण कर्जदार हो गया था। इसको लेकर परेशान था और आहत होकर खुदकुशी कर ली थी। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि परिजनों ने ऑनलाइन गेम में रुपये हार जाने के कारण खुदकुशी किए जाने की बात कही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।