फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man troubled by illness jumped into the canal in front of his son and wife

Hardoi News: बीमारी से परेशान युवक बेटे और पत्नी के सामने नहर में कूदा

Mon, 26 May 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
A young man troubled by illness jumped into the canal in front of his son and wife
बेनीगंज। पत्नी और बेटे के साथ दवा लेकर आ रहे युवक ने खजहा पुल से नहर में छलांग लगा दी। सोमवार शाम हुई घटना में पिता को बचाने के लिए बेटा भी नहर में कूद गया। बेटे को डूबते देख ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन पिता का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के झपलखेड़ा निवासी जयराम (40) खेती करते हैं। पिछले कई माह से वह बीमार चल रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक उनकी किडनी खराब हो गई है। सोमवार को ज्यादा परेशान होने पर पुत्र रोहित और पत्नी रामरती बाइक से जयराम को जमुखिया में एक झोलाछाप के पास ले गई थी।
विज्ञापन

शाम को तीनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। बघौली से जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर खजहा पुल के पास जयराम ने रोहित से बाइक रोकने के लिए कहा। बाइक रुकते ही जयराम ने चप्पलें और गमछा पुल पर ही फेंक दिया और खुद नहर में कूद गया। इस पर रोहित भी नहर में कूदा, लेकिन वह डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे नहर से निकाल लिया। खबर लिखे जाने तक जयराम का कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस जयराम की तलाश ग्रामीणों की मदद से करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed