{"_id":"6a21b3fb498ecbbd2e00df47","slug":"a-young-man-fell-into-the-sai-river-along-with-his-bike-and-died-by-drowning-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-150933-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक समेत सई नदी में गिरा युवक, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक समेत सई नदी में गिरा युवक, डूबने से मौत
विज्ञापन
हरदोई। बहन के घर से वापस जा रहा बाइक सवार युवक पिहानी करावां मार्ग पर बाइक समेत सई नदी में बुधवार देर रात जा गिरा। बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों ने उसे देखा तो पुलिस और परिजन को सूचना दी। पिहानी सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान दोपहर बाद उसकी मौत हो गई।
हरियावां थाना क्षेत्र के उमरसेड़ा निवासी लाल बहादुर (27) हरियाणा के झज्जर में प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। चचेरे भाई पुन्नू ने बताया कि मंगलवार को वह झज्जर से गांव आए थे। बुधवार रात बाइक से अपनी बहन के घर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के इटारा गए थे। देर रात वापस घर जाने के लिए निकले थे.। इस दौरान पिहानी करावां मार्ग पर वह पुल से बाइक समेत सई नदी में जा गिरे। रात में किसी को पता नहीं चला।
बृ़हस्पतिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा, पानी कम होने के कारण उनकी गर्दन बाहर निकली हुई थी। वह बस इतना ही बता पाया था कि उमरसेड़ा का रहने वाला है। इसी आधार पर पुलिस ने उमरसेड़ा में उसके परिजन को सूचना दी और उसे निकालकर सीएचसी पहुंचाया। इस बीच परिजन भी सीएचसी आ गए। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।