{"_id":"68ac9f050e47effd170d516d","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-with-a-belt-hardoi-news-c-213-1-hra1006-136346-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेल्ट से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेल्ट से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी नगर के लोहानी मोहल्ले में युवक ने सोमवार की सुबह बेल्ट से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां के मुताबिक युवक शराब का आदी था। मौत की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं।
लोहानी में छतैया रोड निवासी रोशन (22) दिल्ली में सिलाई का काम करता था। उसकी मां राधेश्वरी ने बताया कि रोशन शराब का आदी था। 18 अगस्त को वह दिल्ली से घर आया था। राधेश्वरी के मुताबिक रविवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आया।
इसके बाद कमरे की ओर जाकर देखा तो रोशन का शव बेल्ट के फंदे से लटका मिला। पास में ही उसका मोबाइल भी पड़ा मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी दो बहनें हैं। मृतक अविवाहित था। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।