{"_id":"6887b317535b19a81c01beaf","slug":"a-woman-going-to-the-temple-with-her-son-on-a-bike-was-crushed-by-a-tractor-trolley-hardoi-news-c-213-1-hra1006-134995-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेटे के साथ बाइक से मंदिर जा रही महिला को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेटे के साथ बाइक से मंदिर जा रही महिला को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचला
Mon, 28 Jul 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
सांडी। शाहाबाद मार्ग पर पक्षी विहार पुलिया के पास सेामवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेलमेट लगाए होने के कारण उसके पुत्र को मामूली चोटें आईं।
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम अंटू के मजरा बरान निवासी बाबूलाल व उसका पुत्र शिवओम जयपुर में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। उसकी पत्नी गीता उर्फ विद्या देवी (52) पुत्र हरिओम (22) के साथ गांव में रहती थीं। सोमवार की सुबह हरिओम अपनी मां को बाइक पर बैठाकर सकाहा मंदिर जल चढ़ाने जा रहा था। उनके साथ गांव निवासी अन्य लोग भी अलग-अलग बाइकों पर थे।
शाहाबाद-सांडी मार्ग पर पक्षी विहार पुलिया के पास हरिओम की बाइक में पीछे से ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। महिला का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। हरिओम के गांव निवासी पड़ोसी संजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि मृतका के परिवार में पति, दो पुत्र व एक पुत्री है। मौके से ट्रैक्टर समेत चालक भाग गया। थानाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।