फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A woman died after her saree pallu got stuck in the bike's wheel and she fell on her face

Hardoi News: बाइक के पहिये में साड़ी का पल्लू फंसने से मुंह के बल गिरी महिला, हो गई मौत

Sat, 23 Aug 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A woman died after her saree pallu got stuck in the bike's wheel and she fell on her face
बेनीगंज। पति के साथ जा रही महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के पहिये में फंस गया। इस कारण महिला मुंह के बल सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

नाक और चेहरे पर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-प्रतापनगर मार्ग पर शनिवार को हुई। महिला अपने पति के साथ नैमिषारण्य चक्रतीर्थ में अमावस्या का स्नान कर वापस गांव जा रही थी।
बघौली थाना क्षेत्र के तिलकपुरवा निवासी देवीचरण खेती करते हैं। उनके मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को उन्होंने नई बाइक खरीदी थी। शनिवार की सुबह वह पत्नी संतोष कुमारी (55) के साथ बाइक से अमावस्या पर स्नान करने के लिए चक्रतीर्थ नैमिषारण्य गए थे। स्नान कर बाइक से दोनों वापस गांव जा रहे थे। हरदोई प्रतापनगर मार्ग पर कुईयां तिराहे के पास बाइक में पीछे बैठी संतोष कुमारी की साड़ी का पल्लू पिछले पहिये में फंस गया। पल्लू फंस जाने से वह सड़क पर चेहरे के बल गिर गईं।
विज्ञापन

देवीचरण ने बाइक रोककर देखा लेकिन तब तक संतोष कुमारी की मौत हो चुकी थी। देवीचरण की सूचना पर परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिवार में पति, चार पुत्र और एक पुत्री है। बघौली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने घटना के बारे में कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed