फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A tractor hits a car carrying a couple returning from a wedding, killing the wife.

Hardoi News: शादी से लौट रहे दंपती की कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Fri, 15 May 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A tractor hits a car carrying a couple returning from a wedding, killing the wife.
फोटो-19- कोमल। फाइल फोटो
कछौना। बघौली थाना क्षेत्र के प्रतापनगर राेड पर वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे दंपती की कार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन पति उसे कछौना सीएचसी ले गया वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के नीभी गांव निवासी रोहित सिंह बृहस्पतिवार को पत्नी कोमल (28) के साथ कछौना कोतवाली के झब्बू खेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब डेढ़ बजे दोनों पति-पत्नी कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। रोहित ने बताया कि रात करीब दो बजे जैसे ही उनकी कार बघौली-प्रतापनगर रोड स्थित डबल नहर पुल के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। बताया कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में बैठीं कोमल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया और पत्नी को लेकर सीएचसी कछौना पहुंचे। सीएचसी पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन



दो साल पहले हुई थी शादी
रोहित की शादी दो साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नूपुरवा निवासी कोमल के साथ हुई थी। अभी उनका वैवाहिक जीवन सही ढंग से शुरू भी नहीं हो पाया था कि कोमल की मौत से मायके और ससुराल दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed