फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A scoundrel who fled with a soldier's rifle was caught after an encounter.

Hardoi News: सिपाही की राइफल लेकर भागा शोहदा, मुठभेड़ के बाद दबोचा

Thu, 26 Feb 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A scoundrel who fled with a soldier's rifle was caught after an encounter.
हरदोई। परीक्षा देकर घर जा रही छात्रा पर बांके से हमला करने वाले शोहदे को हिरासत में लेकर पुलिस ने बुधवार देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बांका भी बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद वापस कोतवाली जाते समय आरोपी ने सिपाही की राइफल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की गोली दाएं पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक सिपाही भी चोटिल हुआ है। बावन जगदीशपुर मार्ग पर एक बाइक एजेंसी के पास मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन


लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (18) लोनार के एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। बुधवार शाम वह बावन में विद्यालय से परीक्षा देकर बाइक से मां के साथ घर जा रही थी। देर शाम लोनार कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुर तिराहा के पास बाइक से आए असलापुर निवासी पंकज ने बांके से उसके सिर पर वार कर दिया था। गंभीर रूप से घायल छात्रा को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पुलिस ने देर रात मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पंकज को हिरासत में ले लिया गया। सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात लोनार पुलिस ने पंकज की निशानदेही पर बांका बरामद कर लिया। पंकज को लेकर पुलिस लोनार काेतवाली जा रही थी। इसी दौरान सिपाही रोहित की राइफल छीनकर पंकज भागने लगा। पुलिस ने उसे घेर लिया, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दाएं पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है।
विज्ञापन

साथ में पढ़ते थे छात्रा और आरोपी, शादी से इन्कार पर मारा था बांका
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज और घायल छात्रा पूर्व में एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह जानते भी थे। पूछताछ में पंकज ने पुलिस को बताया कि वह मन ही मन छात्रा को पसंद करने लगा था। छात्रा से शादी करना चाहता था। छात्रा ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसके कारण पंकज नाराज हो गया था। कई दिन से पंकज छात्रा से जबरन बात करना चाह रहा था। इसकी शिकायत छात्रा ने पुलिस से कर दी थी। इससे पंकज नाराज हो गया और वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed