{"_id":"68fa5ea4b4cd83e5a407f5b1","slug":"a-report-has-been-filed-against-six-people-including-five-brothers-for-entering-the-house-and-beating-up-the-organization-minister-of-the-vidyarthi-parishad-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-139252-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री को घर में घुसकर पीटने में पांच सगे भाइयों समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री को घर में घुसकर पीटने में पांच सगे भाइयों समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के मकान में पांच सगे भाइयों समेत छह लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि संगठन मंत्री और उनके साथी को पीटकर आरोपी मोबाइल भी छीन ले गए। पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। चार आरोपियों का चालान शांतिभंग की आशंका में किया गया है।
पाली नगर के मोहल्ला पटियानींव निवासी ऋषभ कात्यायन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे वह अपने मकान में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान रंजिश के कारण मोहल्ला खाराकुआं बेनीगंज निवासी श्यामजी शुक्ला अपने भाइयों घनश्याम, बलराम, अखिलेश, कुशाग्र और दोस्त अमित शुक्ला उर्फ छोटू के साथ असलहों से लैस होकर घर में घुस आए।
दावा है कि श्यामजी और कुशाग्र के हाथों में तमंचे, जबकि अखिलेश के हाथ में राइफल थी। बाकी लोग डंडे लिए थे। इन सभी ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर ऋषभ और उनके साथी करन को पीटा। ऋषभ का दावा है कि उन्होंने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया लेकिन अखिलेश ने उनका फोन छीन लिया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि पांच सगे भाइयों समेत छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। श्यामजी, अखिलेश, कुशाग्र और अमित का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।