फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A palledaar standing on the roadside was hit by a bike and died

Hardoi News: सड़क किनारे खड़े पल्लेदार को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 13 May 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A palledaar standing on the roadside was hit by a bike and died
माधौगंज। लघुशंका करने गए चचेरे भाई का इंतजार कर रहे पल्लेदार को बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। इटखोरिया और एैंचामऊ पुल के बीच सोमवार देर रात हुई घटना में पल्लेदार की मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला युवक बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। बाइक मृृतक के परिजनों ने अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के परचल रसूलपुर गांव निवासी नेपाल (40) माधौगंज गल्लामंडी में पल्लेदारी करते थे। सोमवार देर रात वह अपने चचेरे भाई नन्हक्के के साथ बाइक से माधौगंज से अपने गांव जा रहे थे। इटखोरिया और एैंचामऊ पुल के बीच बाइक चला रहे नन्हें रुककर लघुशंका करने लगे। नेपाल बाइक के पास ही खड़ा रहा। इसी दौरान पीछे से आई बाइक ने नेपाल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नेपाल को माधौगंज सीएचसी लाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अरुण मोहन ने नेपाल को मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी रेखा, दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन


घर में गूंज रही थीं रामचरित मानस की चौपाइयां और फिर मच गया कोहराम
नेपाल की ससुराल अंटवा गांव में है। वहां नेपाल के पुत्र अमित का दिवाई कार्यक्रम सोमवार को था। इसके चलते वहां राम चरित मानस का अखंड पाठ चल रहा था। अंटवा से दिवाई कर नेपाल वापस गांव पहुंच गए। इसके बाद चचेरे भाई के साथ बिना कुछ बताए चले गए। इसके बाद उनके निधन की दुखद सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed